Saturday 7th of November 2026 10:42:29 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Aug 2022 5:51 PM |   941 views

खाद्य तेल का अधिकतम उपयोग तीन बार करें

देवरिया- सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया है कि आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए आदेशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के खाद्य विभाग ने रीयूज्ड कुकिंग आयल के ऊपर अभियान चलाते हुए गौरी बाजार चौराहे पर कुल 15 स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फूड कोर्ट्स तथा समोसा पकौड़ी इत्यादि बनाने वाले छोटे खाद्य कारोबार कर्ताओं के रीयूज्ड कुकिंग आयल की जांच  DOM 24 मशीन द्वारा की गई।
 
जाँच में  14 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के TPM (टोटल पोलर मटेरियल ) 20 से नीचे पाए गए तथा एक खाद्य पदार्थ विक्रेता का टीपीएम 25 पाया गया जिसका 1 लीटर तेल मौके पर ही नष्ट कराया गया।
 
मौके पर  उपस्थित जनसमूह को बार-बार खाद्य तेलों के लगातार प्रयोग एवं उससे उत्पन्न होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया ,कि वर्तमान में इस प्रकार के तेल में तले हुए खाद्य पदार्थ गंभीर बीमारियां प्रदान कर रहे हैं अतः तेल का अधिकतम उपयोग केवल तीन बार होने के उपरांत उसको नष्ट कर दिया जाए।
 
उपरोक्त टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र  खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव एवं खाद्य सहायक राम भरत शामिल रहे।  
Facebook Comments