Wednesday 22nd of July 2026 06:55:24 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Aug 2022 7:04 PM |   702 views

गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ से फंसे लोगों का एन डी आर एफ टीम ने किया बचाव

प्रयागराज -गंगा और यमुना नदी में आई बाढ़ के वजह से जिले में कई स्थानों पर भयानक स्थिति उत्पन्न हो गयी है | जिससे लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविर में जाने को मजबूर हो गये हैं| इसी सन्दर्भ में जिले में तैनात एन डी आर एफ की  टीम लगातार राहत बचाव और राहत सामग्री वितरण के कार्य में लगी हुयी है|

11 वाहिनी एन डी आर एफ के टीम कमांडर ब्रिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि एन डी आर एफ की  टीम हरसंभव प्रयास कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जो बाढ़ में अपने घरो में फंसे हुए हैं उनको सुरक्षित स्थानों/राहत शिविरों तक पहुँचाया जाये| टीम लगातार बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जाके बता रही है कि अभी और दो- तीन दिनों तक जिले में पानी बढ़ने कि संभावना है इसलिए लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों/सुरक्षित स्थानों पर चले जाये जिसमे एन डी आर एफ की टीम हर तरह से आपकी मदद के लिए तैयार है|

आज इसी क्रम में जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार एन डी आर एफ के टीम कमांडर इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार तिवारी और उनकी टीम तथा सिविल डिफेंस के साथ मिलकर जिले के चांदपुर सलोरी स्थान से 06 लोगों का रेस्क्यू कर उनको सुरक्षित निकाल कर राहत शिविर में भेजने का कार्य किए|

उसके उपरांत योगेश कुमार मौर्य जिले के बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में एन डी आर एफ बोटों से बाढ़ राहत सामग्री वितरण का कार्य किये तथा अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में जाने का आग्रह किये|

Facebook Comments