Thursday 18th of April 2024 05:39:14 PM

Breaking News
  • राहुल गाँधी का बड़ा आरोप , लोगो पर एक इतिहास – एक भाषा भोपना चाहती है बीजेपी |
  • भारतीय रेलवे सुपर एप्प लांच करेगे |
  • मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत , कोर्ट ने 26 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Aug 2022 3:18 PM |   790 views

साक्षात्कार

देवरिया – आज प्रात:11 बजे  नगर पालिका परिषद् देवरिया  के कार्यालय में निष्पक्ष प्रतिनिधि के संपादक राकेश मौर्य  द्वारा अलका सिंह ( अध्यक्षा , नगर पालिका परिषद् ) के कार्यों के दृष्टिगत साक्षात्कार किया गया | प्रस्तुत है साक्षात्कार के अंश – 

संपादक –  आप नगर पालिका अध्यक्षा कब बनी ? उस समय के देवरिया शहर और आज के देवरिया में क्या अंतर है ?

अलका सिंह –  मै सन 2012 में देवरिया नगर पालिका परिषद् की अध्यक्षा बनी , मेरे अध्यक्षा बनने से पहले इस शहर के लोगो को स्वास्थ्य शिक्षा , रोजगार और मनोरंजन के लिए बाहर जाना पड़ता था  | आज इस शहर में ही सारी सुविधाएँ मिल जा रही हैं | कोरोना काल में देवरिया का मृत्यु दर अन्य जनपदों के अपेक्षा कम रहा | देवरिया की जनता को सारी सुविधाएँ कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मिलती रही |  

संपादक -बतौर अध्यक्षा आपके द्वारा किए गए प्रमुख काम कौन – कौन से हैं ?

अलका सिंह -मेरे द्वारा राघव नगर , स्टेशन रोड, कसया बाई पास ,भुजौली कॉलोनी , न्यू कॉलोनी , तहसील रोड , सी . सी . रोड , रामनाथ देवरिया ,भटवलिया मुख्य  सडक ,इसके अलावा सभी वार्डो के inter connected सडकों का  निर्माण कराया गया |

मेरे द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क , दीनदयाल उपाध्याय पार्क , आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पार्क भुजौली कॉलोनी , बुद्ध विहार आदि का जीर्णोधार किया गया |

कान्हा गौशाला आश्रय स्थल में 80 आवारा पशु है ,जिनकी देख – रेख 8 कर्मचारियों के द्वारा की जाती है , उनके लिए चारा – भूसा और डा . की व्यवस्था सदैव की जाती है |

मुक्ति धाम का जीर्णोधार किया गया | बरमईया मंदिर पोखरा , सोमनाथ मंदिर पोखरा और लच्छीराम पोखरा का सुन्दरीकरण किया गया |

टाउन हॉल ऑडिटोरियम में 450 और देवरिया नगर पालिका परिषद् में स्थित दीनदयाल सभागार में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था है , जो पूर्णतया वातानुकूलित है |

जगह – जगह सामुदायिक शौचालय , urenial  और महिलाओं के लये पिंक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है |   

शहर के प्रमुख स्थानों पर आर . ओ . प्लांट लगाया गया है | जैसे – कलेक्ट्रेट कार्यालय , पुलिस अधीक्षक आवास के सामने , अमर ज्योति चौराहा , स्टेशन रोड , काली मंदिर , कोतवाली , बी. आर. डी . पी. जी कॉलेज, नगर पालिका परिषद्, मांटेसरी स्कूल  |

अमृत योजना के तहत 20 km और पालिका जलकल के प्रयास से 30 km तक पाइपलाइन द्वारा पानी की सुविधा 2 वर्षों में दी गयी है | दो मिनी tubewell रामनाथ देवरिया और अम्बेडकरनगर में निर्माण कराकर स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जा रही है, तहसील और हाथी कुंडपोखरे के minitubewell की निविदा हो चुकी है  |

12 पानी टंकी की सफाई हर 6 महीने में डोजर से करायी जाती है | जलकल कार्यालय का जीर्णोधार कराया |

ESSL Company के माध्यम से 8000 एल. ई. डी लाइट्स 25 वार्डों में लगवाया गया है | सुभाष चौक और पोस्ट मोर्डम चौराहा पर hidrolic mask लगाया गया है |

नगर पालिका परिषद् देवरिया एक shopping Complex का निर्माण करा रहा है और दुसरे की निविदा हो चुकी है |

कोरोना काल में सभी कर्मचारियों का नियमित वेतन और एरियर का भुगतान लगभग 1 करोड़ किया |

online Tax जमा करने की व्यवस्था है , जिससे आम जन घर बैठे गृह कर और जलकर जमा कर सकतें हैं |

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका देवरिया  को राष्ट्रीय स्तर  पर 152 वा और प्रदेश में 13 वां स्थान मिला है | 

संपादक -नए परिसीमन में कौन – कौन से गाँव समायोजित किए गए है और इससे उस क्षेत्र की जनता को क्या लाभ मिलेगा ?

अलका सिंह – 30 गाँव सम्मिलित हैं ,जिसमे एक गाँव के लिए कैबिनेट की स्वीकृति नही मिली है | उस क्षेत्र की जनता को  नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी जिससे उनके जीवन की दशा बदलेगी |

संपादक – केंद्र सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन का आपके नगर पालिका क्षेत्र में 100 प्रतिशत मानको के अनुरूप क्या काम हो रहा है ? 

अलका सिंह – जनता के सहयोग से अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूँ |

संपादक- डोर टू डोर कूड़ा संग्रह की क्या स्थिति है ?

अलका सिंह – डोर टू डोर कूड़ा संग्रह 25 वार्डों में चल रहें हैं , जिसके लिए 25 गाड़ियों की उपलब्धता है |उसरा में चार एकड़ जमीन खरीदकर solid waste योजना के लिए केंद्र / राज्य सरकार की तरफ से कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट है |

भुजौली कॉलोनी में slash फॉर्म जमीन पर M.R.F सेंटर का निर्माण किया गया है जिसे serigregate किया जाता है |

460 सफाई कर्मी द्वारा पूरे शहर की सफाई का कार्य सुबह और शाम किया जाता है | 

संपादक ने साफ़ – सफाई  पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्टेशन रोड , जलकल रोड  के अतिक्रमण और बुचड खानों की क्या  व्यवस्था  है ? आपके सफाई कर्मी डोर टू डोर हफ्ते में तीन या चार दिन जातें है , देवरिया खास में जल जमाव की स्थिति है तथा रामाबाबू के बगीचा के सामने प्रतिदिन 12 बजे तक कचड़ा क्यों पड़ा रहता है ?

अलकासिंह – सफाई निरीक्षक को  संपादक के सामने आदेशित किया कि  आज से इन सुझावों पर काम होगा  चाहिए |

संपादक – 2031 मास्टर प्लान क्या है ?

अलका सिंह – 2031 सरकार की योजना है , जिससे देवरिया शहर का चतुर्मुखी विकास होगा |   

 

Facebook Comments