Wednesday 22nd of April 2026 12:06:37 PM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 22 और 23 अप्रैल को होगा युद्धाभ्यास|
  • प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहना 140 करोड़ भारतीयों का अपमान ,कांग्रेस पर बरसे पीयूष गोयल |
  • नेताओं के बिस्तर से शुरू होता है 90% महिलाओं का करियर, पप्पू यादव के बिगड़े बोल- महिला आयोग ने भेजा नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jul 2022 6:26 PM |   468 views

मंत्री कारागार ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बलरामपुर-  प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बलरामपुर जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया । सन्तकबीरनगर जाते समय जेल मंत्री अचानक बलरामपुर जेल का निरीक्षण करने पहुँच गए । उन्होंने जेल में बंदी कैदियों से भी मुलाकात की और व्यवस्थाओं के बारे में जाना । दो घण्टे चले आकस्मिक निरीक्षण में जेल मंत्री ने पाकशाला , सर्किल , अस्पताल  और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । जेल मंत्री ने आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी बांधने में बन्दियों और उनकी बहनों को किसी तरह की कोई समस्या न आने पाए विशेष निर्देश दिए । 
 
जेल मंत्री ने कैदियों से मुलाकात कर उन्हें जेल अनुशासन लाने सुधारात्मक व्यवहार करने  सदाचार बरतने की सलाह दी गयी । उन्होंने कैदियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए । कारागार मंत्री ने 30 वर्ष से कम आयु के कैदियों को अपनी गलतियों का अहसास दिलाने के साथ साथ उसमे सुधार हेतु प्रेरित किया गया ।
 
उन्होंने कारागार में साफ सफाई व्यवस्था जेल में बागवानी शुद्व पेयजल , स्वास्थ्य , शिक्षा भोजन व्यवस्था पर सन्तोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल मैनुवल के हिसाब से व्यवस्थाओं में कमी नही आनी चाहिए।
Facebook Comments