Saturday 7th of November 2026 11:37:10 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jul 2022 5:39 PM |   799 views

नगर पंचायत तुलसीपुर में झोला बैंक स्थापित

बलरामपुर / तुलसीपुर -1 जुलाई 2022 से देश में हर प्रकार के सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तुलसीपुर संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के वैकल्पिक उत्पाद कपड़े का थैला/झोला के प्रयोग के लिए जनसामान्य में जागरूकता के प्रसार तथा प्रोत्साहन के उद्देश्य से नगर पंचायत तुलसीपुर कार्यालय में झोला बैंक की स्थापना की गई है|

जहां कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में 250 ग्राम प्लास्टिक,थर्माकोल इत्यादि देकर 35 रुपए का कपड़े का झोला मात्र 5 रुपए में प्राप्त कर सकता है। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि बाजार में खरीदारी करते समय कपड़े का थैला का प्रयोग करें एवं पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त एवं हरा भरा रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए झोला बैंक की स्थापना एक सकारात्मक कदम है जिसका उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखना तथा देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

Facebook Comments