Monday 9th of November 2026 12:42:30 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jul 2022 6:21 PM |   624 views

अन्नाद्रमुक की बैठक में पलानीस्वामी को सर्वेसर्वा चुना गया

चेन्नई- तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सोमवार को इडापड्डी के पलानीस्वामी (ईपीएस) को अपना अंतरिम महासचिव निर्वाचित किया और उन्हें संगठन चलाने के लिए अधिकृत किया गया।

यहां हुई कार्यकारी समिति और आम परिषद की बैठक में अन्नाद्रमुक ने समन्वयक और संयुक्त समन्वयक पद को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। ये दोनों पद क्रमश: ओ पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी के पास थे।

पार्टी की बैठक में औपचारिक रूप से महासचिव का चुनाव करने के लिए संगठनात्मक चुनाव चार महीनों में कराने का संकल्प जताया गया। इसमें कई नियमों में भी संशोधन किए गए जिनमें पार्टी के शीर्ष पद महासचिव का चुनाव लड़ने के लिए कुछ नए नियम और पूर्व अनुमतियां शामिल हैं।

बैठक में कुल मिलाकर 16 प्रस्ताव अंगीकार किए गए । पन्नीरसेल्वम पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं लेकिन पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ट नेता सी विजयभास्कर ने पार्टी के वित्त से जुड़े ब्योरे पेश किए, जिनसे संकेत मिलते हैं कि पन्नीरसेल्वम को जल्द ही पदमुक्त किया जा सकता है।

(भाषा)

Facebook Comments