Monday 9th of November 2026 12:40:44 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jul 2022 7:03 PM |   699 views

16 से 22 जुलाई के मध्य आयोजित किया जायेगा भूजल सप्ताह

प्रयागराज -मुख्य विकास अधिकारी  शिपू गिरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्वि एवं गिरते भूजल स्तर तथा आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए जन-सामान्य में इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता की दृष्टि से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 16 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन मुख्य विचार बिन्दु ”जन-जन तक जल पहुॅचाना है, जल संरक्षण अपनाना हेै’’ के उद्देश्य के क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

इस सप्ताहिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाये जाने हेतु मण्डलीय/जनपदीय अधिकारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं  ने प्रतिभाग किया। बैठक को पूर्ण सप्ताह मनाये जाने के उद्देश्य से रवि शंकर पटेल, हाईड्रोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराया कि भूजल सप्ताह जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर मनाया जायेगा।

पटेल हाईड्रोलाजिस्ट द्वारा कृषि, उद्योग एवं घरेलू उपयोग में जल संरक्षण हेतु प्रतिभागियों को विभिन्न उपायों की जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा  समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि भूगर्भ जल विभाग के सहयोग से अपने-अपने विभाग में 16 से 22 जुलाई के मध्य पूर्ण सप्ताह भूजल सप्ताह कार्यक्रम करायें तथा वस्तु स्थिति से भूगर्भ जल विभाग को प्रतिदिन अवगत करायें।

Facebook Comments