Saturday 4th of May 2024 06:15:16 PM

Breaking News
  • MRF kअ चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 16  प्रतिशत बढ़कर 396 करोड़ रूपए |
  • देश को दिशा दिखाता था बिहार , राहुल और तेजस्वी पर मोदी का वार , बोले – दोनों शहजादो के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jul 2022 8:02 PM |   305 views

नगर पालिका देवरिया द्वारा 2000 पौधों का रोपण किया गया

देवरिया – डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121 वें जन्म दिन के अवसर पर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह और अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज के निर्देशन में कर्मचारियों  सभासदों , संभ्रांत लोगो द्वारा 2000 पौधों का ( सागौन , सहजन , आम , अमरुद , आवला , अर्जुन व् जमुआ ) स्लेज हाउस और नगर के विभिन्न जगहों पर रोपण किया गया |

अलका सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ” एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है “| हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए |अपनी आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए हमे अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रोत्साहित करना चाहिए | वृक्ष अपने शरीर के हर एक भाग को परोपकार में लगा देता है फिर वह चाहे फूल हो , फल हो , औषधि ,पत्ते हो , जड़ हो या छाया हो | पौधे हमे शुद्ध हवा मुहैया करातें है |

इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय , अखिलेश मिश्र , बजरंगी मणि , गोविन्द मणि , सभासद आशीष गुप्ता , अजय कुमार सिंह , धर्मेन्द्र सिंह , नित्यानंद पाण्डेय , सभासद प्रतिनिधि बंटी जायसवाल , मुन्ना सिंह , दिनेश गुप्ता , नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में सहायक अभयन्ता ( सिविल ) जयराम यादव , सहायक अभियंता ( जल ) परमानंद मिश्र , एस . बी . एम . के मनीष कुमार राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी , विनय कुमार सिंह , हिमांशु गुप्ता , आदर्श त्रिपाठी , नीरज शुक्ल , मनोज कुमार , कनक बिहारी कुशवाहा , पवन मणि , सतेन्द्र  कुमार सिंह , नारद  सिंह , अभिषेक शाही , सादिक , अरुण सिंह , जावेद खान , ममता सिंह , श्वेता भारती , मनीष यादव , पंकज पाण्डेय राजा ,चन्दन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |       

Facebook Comments