Friday 7th of August 2026 04:53:57 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jul 2022 6:23 PM |   662 views

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया

देवरिया – आज नगर पालिका परिषद देवरिया स्थित दीनदयाल सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह , यूनिसेफ के प्रतिनिधि गुलजार त्यागी पालिका के सफाई निरीक्षक राजीव कुमार शुक्ल ने पालिका के सभासदों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी |

उक्त अभियान की सफलता के निमित्त पालिका के उपस्थित समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि अपने – अपने वार्डों में नाला – नालियों की विशेष सफाई कराते हुए एंटी लार्वा व चूना आदि का छिडकाव करातें रहें | इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि  कहीं भी जल भराव न हो पाए चुकि अभी मौसम का बदलाव हो रहा है जिसके कारण वेक्टर जनित रोगों के फैलने की प्रबल आशंका है |

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के डी. पी. एम. अनमोल रतन सिंह ,डी.सी. मनीष कुमार श्रीवास्तव , मनोज कुमार ,काशीनाथ पाण्डेय ,नारद सिंह , रवि प्रताप सिंह , जयप्रकाश यादव , नसीर , अजय गुप्ता , वीरेन्द्र सिंह , सेराज अहमद , विनय सिंह , ओंकार नाथ शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें | 

Facebook Comments