Tuesday 22nd of September 2026 07:57:24 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jun 2022 6:39 PM |   687 views

नौकरी में सेवानिवृति एक अनिवार्य प्रक्रिया है- रोहित सिंह

देवरिया -आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में नगर पालिका परिषद् देवरिया के चार कर्मचारियों ( सुरेन्द्र सिंह , विनोद सिंह , सुरेन्द्र मिश्र और दिनेश चन्द्र ) की सेवानिवृति के अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |

नगर पालिका परिषद् देवरिया के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि” नौकरी में सेवानिवृति एक अनिवार्य प्रक्रिया है | जो नौकरी में आया है उसे एक न एक दिन अवश्य सेवानिवृत होना है |”

रोहित सिंह ने सेवानिवृत कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप नगर पालिका की अच्छी मीठी यादों को अपने साथ संजोये रखे और जीवन की दूसरी पाली में आप अपने परिवार और समाज के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करें |

इस कार्यक्रम में जयराम यादव ( सहायक अभियंता), परमानन्द मिश्र ( जलकल अभियंता ),दीपक पति तिवारी ( प्रभारी कर अधीक्षक ), विनय सिंह ( राजस्व निरीक्षक), मनोज कुमार, पवन मणि , कनक बिहारी कुशवाहा , सुभाष यादव कृष्ण मोहन कुशवाहा शिव प्रताप सिंह , अनिल मणि , मोहम्मद सादिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |   

Facebook Comments