Wednesday 4th of November 2026 01:21:01 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jun 2022 5:32 PM |   934 views

आई टी आई पडरौना परिसर में आयोजित होगा रोजगार मेला- संजय कुमार

कुशीनगर- जिला रोज़गार सहायक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जनपद कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधानं में 30 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पड़रौना, कुशीनगर के परिसर मे एक दिवसीय ऑनलाइन / आफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया है,|
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों जैसे प्रोड्क्सन इन्जीनियर, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउन्टेन्ट, आरो टेक्निसियन, सेल्स मैनेजर, स्टोर इंचार्ज आदि की ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।
 
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा इत्यादि उर्तीण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में जे०बी०एस० इण्डिया प्रा०लि. सिडेक इण्डिया प्रा०लि०, हिमालया इम्पैक्ट मैनेजमेन्ट प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियाँ प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टलsewayojan.up.nic.in पर अपने आई० डी० पासवर्ड से लागईन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
केवल आनलाईन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगें। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बायोडाटा एवं स्मार्ट फोन (ऐनड्रायड फोन) इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे राजकीय आई०टी०आई० पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रकिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं है।
Facebook Comments