Saturday 19th of September 2026 08:54:14 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jun 2022 6:23 PM |   884 views

आजकल संवेदनाएं शून्य हैं – कुसुम मिश्रा

देवरिया – मेहडा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में योग कक्षा के दुसरे दिन वृद्धजनों ने योग किया |योग प्रशिक्षिका कुसुम मिश्रा ने कहा कि ” आज के इस भौतिक वादी परिवेश  में भौतिकता शीर्ष पर है और संवेदनाएं शून्य प्राय है |रिश्तों की गरिमा समाप्त होने से घर में सुख – शांति कम हो रही है | आज लोग घर नही कंक्रीट हाउस बना रहें हैं |किशोरावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक के लोग मानसिक यंत्रणा के दौर से गुजर रहें हैं | योग से ही हम अपने मानसिक व शारीरिक व्याधियों से अपने आप से दूर रख सकतें हैं |

योग कक्षा में डॉ अवधेश मिश्रा, मंजुला बरनवाल( सेवा भारती ) , विजय कुमार शुक्ल( प्रबंधक वृद्धाश्रम )  , मनोज कुमार( नगर पालिका देवरिया कर्मचारी ) , सद्भावना मंच के कमलेश जायसवाल , अखिलेश जायसवाल ( पत्रकार ), वृद्धाश्रम के संवासी  और संवासिनीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

Facebook Comments