Saturday 19th of September 2026 07:26:11 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jun 2022 5:15 PM |   576 views

29 पट्टेदारों को उनकी भूमि पर दिलाया गया कब्जा

कुशीनगर- सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रामपुर गोनहा गांव में उप जिलाधिकारी खड्डा उपमा पांडेय की उपस्थिति में 29 पट्टेदारों को आज उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया।
 
विदित हो कि तहसील खड्डा के ग्राम रामपुर गोनहा में  1992 में कुछ कृषकों को भूमि कृषि पट्टे पर दिए गए थे। पट्टा धारकों को इतने दिनों बाद तक कब्जा नहीं मिला था। इस क्रम में गांव में लंबे समय से चकबंदी चल रही थी।
 
 विगत महीने गांव में आयोजित चौपाल में जिसमें सांसद व अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की उपस्थिति थी उस दिन लोगों द्वारा इसकी शिकायत की गई कि उन्हें विगत 30 सालों से अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिला है।
 
उक्त मामले को सांसद व जिलाधिकारी द्वारा त्वरित संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच करायी गयी। जांच उपरांत आज उप जिलाधिकारी खड्डा के द्वारा आज 29 लोगों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
 
इस क्रम में पट्टेदारों में खुशी का माहौल है और उनके द्वारा बताया गया कि इतने लंबे समय से चल रही लड़ाई में आज उन्हें न्याय मिल रहा है।
Facebook Comments