Sunday 20th of September 2026 02:40:48 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jun 2022 6:14 PM |   555 views

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में प्रगति मैदान कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास का रविवार को उद्घाटन किया। यह परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अहम हिस्सा है।

पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना पर 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।

इसका उद्देश्य प्रगति मैदान में विकसित किए जा रहे नए विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक सुगम पहुंच प्रदान करना है, ताकि प्रगति मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में आगंतुकों और प्रदर्शकों की भागीदारी आसान बनाई जा सके।

(भाषा)

Facebook Comments