Sunday 20th of September 2026 04:10:37 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Jun 2022 1:34 PM |   1384 views

गरीब छात्रों के लिए मसीहा हैं मनोज कुमार

“किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार 

किसी का गम मिल सके तो ले उधार

जीना इसी का नाम है “

देवरिया – गरीब , वंचित और उपेक्षित छात्रों के जीवन में आशा की किरण है मनोज कुमार | मनोज देवरिया नगर पालिका में कैशियर के पद कर कार्यरत हैं | मनोज अपनी आय का 10 प्रतिशत हिस्सा गरीब छात्रों पर खर्च करतें है और  छुट्टी के दिन बच्चों को अपने घर बुलाकर पढातें है | उनके द्वारा पढाये हुए कई बच्चे डॉ , इंजीनियर, लॉ ऑफिसर , अध्यापक तथा बैंक कर्मचारी  जैसे पदों पर हैं |

निष्पक्ष प्रतिनिधि की टीम से बात करतें हुए मनोज कुमार ने बताया कि पत्नी के स्वर्गवास के बाद मैंने जीवन को जाना , और फैसला किया कि अब मै अपना पूरा जीवन लोगो की सेवा में लगाऊंगा | आपको बताते चलें कि मनोज कुमार जिला मधुबनी ( बिहार ) के रहने वालें है | इनकी तीन पुस्तकें बाजार में शीघ्र आने वाली है |जो निम्नवत हैं –

1- A to Z ENGLISH GRAMMAR

2- आपका स्वास्थ्य आपकी मुट्ठी में 

3 – भूली बिसरी यादें ( पिता पर कविता संग्रह )

 

 

Facebook Comments