Sunday 8th of November 2026 03:46:39 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jun 2022 6:39 PM |   700 views

व्हाट्सएप और फेसबुक सहित सोशल मीडिया के जरिए विवादित टिप्पणी या बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

संतकबीर नगर-  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनसामान्य के सूचनार्थ बताया है कि व्हाट्सएप और फेसबुक समेत सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर विवादित टिप्पणी करने से बचें। किसी भी प्रकार की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे किसी भी धर्म की भावना आहत होती हो। उन्होंने कहा कि अपने अपने गांव, मोहल्ले और क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। 
 
जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले लोगों को साइबर सेल और पुलिस विभाग की टीम लगातार चिन्हित कर रही है, कृपया किसी भी प्रकार के विवादित मैसेज व्हाट्सएप पर ना चलाएं। जो लोग सोशल मीडिया के जरिए अफवाह और विवादित मैसेज डाल रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
Facebook Comments