Sunday 8th of November 2026 03:51:31 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2022 6:28 PM |   764 views

बिरसा मुण्डा के शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक कैलेण्डर के अनुरूप शिक्षा प्रसार सेवा के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर, द्वारा 09 जून 2022 से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमर शहीद बिरसा मुण्डा के शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
 
प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ शम्भू दयाल कुशवाहा, असिस्टेंट प्रोफेसर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। 
 
ब्रिटिश साम्राज्यवाद के अधीन वर्षों से परतन्त्रता की जंजीरों में जकडे भारतीय रणबाकुरों द्वारा स्वाधीनता हेतु 10 मई, 1857 को प्रारम्भ किया गया प्राणान्तक संघर्ष विभिन्न चरणों एवं विचारधाराओं के साथ निरन्तर प्रगति करता हुआ 15 अगस्त, 1947 को अपने लक्ष्य तक पहुॅंचा।
 
देशभक्तिपूर्ण संघर्ष की इस वीरगाथा को समकालीन अभिलेखों एवं छायाचित्रों के माध्यम से राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
 
प्रदर्शनी में  स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों बहादुर शाह जफर, जीनत महल, वेगम हजरत महल, मंगल पाण्डेय, तात्या टोपे, नाना साहब, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अज़ीम उल्ला खां,अजीज़न बाई, मनीराम दत्ता बरुआ, लाला हुकुम चन्द, राव तुला राम वीर भीमा नायक,राजा नाहर सिंह, रघुनाथ शाह, शंकर शाह,वीर कुॅंवर सिंह, विग्रेडियर ज्वाला प्रसाद, हाथों में बेड़ियां पहने सरदार भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव, पं0 रामप्रसाद बिस्मिल, नेताजी सुभाष चन्द्रबोस,चन्द्रशेखर आजाद आदि के चित्र वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत है ।
 
इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों, विद्वतजन एवं जनसामान्य को वीर अमर शहीदों के देशप्रेम, धैर्य और बलिदान की झलक दिखाने का प्रयास किया गया हैं।
 
प्रदर्शनी  15 जुलाई, 2022 तक जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु प्रत्येक कार्य दिवसों में जारी रहेगी। उक्त अवसर पर गोविन्द, वेग, मीरचन्द,अवधेश कुमार, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments