Sunday 8th of November 2026 04:06:23 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jun 2022 6:16 PM |   850 views

गौरीगंज में लगाया गया 6 दिवसीय पुस्तक मेला

अमेठी-श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज के सभागार में राजकमल प्रकाशन द्वारा आयोजित 6 दिवसीय पुस्तक मेले का जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र तथा शिक्षाविद जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पुस्तक मेला 8 से 13 जून तक रहेगा। इस दौरान डीएम ने मेले में विभिन्न विषयों से जुड़ी पुस्तकों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अमेठी साहित्य के दृष्टिकोण से बहुत ही संपन्न जिला है यहां मलिक मोहम्मद जायसी जैसे महाकवि हुए हैं, ऐसे आयोजनों से साहित्य को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में पुस्तक मेले का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को मेले का भ्रमण कराने को कहा। मेला आयोजन समिति से डीएम ने साहित्य से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी आयोजित करने को कहा जिससे कि मेले के प्रति लोगों का आकर्षण बना रहे।

डीएम ने कहा कि आज के युग में युवा इंटरनेट व मोबाइल के कारण पुस्तकों से दूर होते चले जा रहे हैं इस तरह के पुस्तक मेलों के आयोजनों से किताबों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेगी। पुस्तक मेले में ग्राहकों को किताब के खरीदने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, प्रभारी बीएसए अर्जुन सिंह,   सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Facebook Comments