Wednesday 4th of November 2026 08:01:59 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 May 2022 6:28 PM |   786 views

मिलावटी खाद्य पदार्थो एवं सडे गले फलो के विक्रय को रोकने के लिये चलाया गया विशेष अभियान

 
देवरिया- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेशों के अनुपालन में दूध एवं दुग्ध पदार्थों में मिलावटी रोकने हेतु तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए खुली मिठाईयों, कटे-फटे एवं सड़े-गले फलों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर छापामार कर सघन निरीक्षण करते हुए 30 मई एवं 31 मई को 03 नमूनें संग्रहीत किये गये तथा 41 किग्रा० विभिन्न प्रकार के फल एवं 36 किग्रा विभिन्न प्रकार की मिठाईयों को विनष्ट कराया गया।
    
यह जानकारी सहायक आयुक्त-II (खाद्य) रमेश चंद्र पांडेय ने देते हुए बताया है कि इचौना वार्ड सलेमपुर देवरिया से दूध विक्रेता रमेश यादव से गाय का दूध का नमूना, इचौना वार्ड सलेमपुर देवरिया से दूध विक्रेता से गाय का दूध का नमूना, मेन रोड सलेमपुर देवरिया से दूध विक्रेता सोनू मौर्या से गाय का दूध का नमूना लिया गया।
 
उन्होंने बताया है कि सलेमपुर बस स्टैण्ड, देवरिया के पास सड़ा-गला फल (आम, तरबूज एवं लीची) लगभग 15 किग्रा नष्ट कराया गया। मेन रोड सलेमपुर बस स्टैण्ड के निकट राजू गुप्ता के मिठाई की दुकान के काउन्टर में फंफूदी लगा हुआ। 
 
04 किग्रा० मिल्क केक एवं 07 किग्रा खराब बेसन का लड्डू नष्ट कराया गया। निकट हनुमान मंदिर चौराहा, देवरिया पर स्थित फेरी द्वारा विक्रय किये जा रहे 22 किग्रा० आम एवं 04 किग्रा तरबूज खराब पाये जाने के कारण नष्ट कराया गया।
 
सोनूघाट चौराहा, देवरिया पर स्थित राजेश गुप्ता की मिठाई की दुकान से खराब स्थिति में होने के कारण 05 किग्रा छेने की मिठाई को नष्ट कराया गया।
 
सोनूघाट चौराहा, देवरिया पर स्थित सत्य नारायण गुप्ता के मिठाई की दुकान से खुले में विक्रय किये जा रहे 03 किग्रा जलेबी एवं 02 किग्रा लाल मोहन को नष्ट कराया गया। संग्रहीत नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें हैं, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।
 
विशेष अभियान की कार्यवाही में संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार एवं मनीष मल्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments