Friday 7th of August 2026 04:36:17 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2022 6:40 PM |   1392 views

कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता सम्बन्धी पुरस्कार हेतु आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

सुल्तानपुर -निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ द्वारा समस्त जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र के क्रम  में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि जनपद के युवा रचनाकारों (18 से 30 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं।
 
कहानी/कविता/निबन्ध तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द व कविता अधिकतम 500 शब्द (एक ओर टंकित) हो। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नहीं होना चाहिये। 
 
जिलाधिकारी ने बताया कि अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतिभागी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाईस्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। पूर्व में पुरस्कृत रचनाकर की प्रविष्टि उसी विधा में स्वीकार की नहीं जायेगी। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 है।
 
प्रविष्टियाँ निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, राजार्षि पुरूषोत्तम टण्डन हिन्दी भवन, 6-महात्मा गाँधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ-226001 के पते पर भेजी जायेगी। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य है।
 
यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के युवा रचनाकारों के लिये है। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार रूपये 7000/-, द्वितीय पुरस्कार रूपये 5000/- तथा तृतीय पुरस्कार 4000/- एवं सांत्वना पुरस्कार (संख्या-दो) को रूपये 2000/- दिया जायेगा।   
Facebook Comments