Tuesday 22nd of September 2026 06:57:13 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 May 2022 6:48 PM |   987 views

एसडीएम जयसिंहपुर द्वारा बुलडोजर चलवाकर, अवैध कब्जा कराया गया खाली

सुलतानपुर -उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर अरविन्द कुमार द्वारा बिरतिहा रामपुर, तहसील जयसिंहपुर में तालाब और खलिहान की जमीन पर बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा खाली कराया गया तथा एक सरहंग व्यक्ति जो बाधा पहुचा रहा था उसको 151 के अंतर्गत थाना भेजकर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 366 तालाब पर जैसराज, इदरीश, दल सिंगार एवम अन्य का कब्जा था। वहीं 363 गाटा संख्या खलिहान के नाम से सरकारी जमीन थी, जिस पर दल सिंगार और खदेरू का पक्का मकान कतरैं रखकर कब्जा किया गया था, जिसको बुलडोजर चलवाकर खाली करवा दिया गया।
 
मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर/एसएचओ मोतीगरपुर मय फोर्स, आर.आई अनिल, लेखपाल राजस्व टीम आदि उपस्थित रहे। 
Facebook Comments