Sunday 8th of November 2026 04:56:28 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 May 2022 7:05 PM |   1095 views

गोल्डेन गर्ल का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर-डेफ ओलंपिक में भारत की तरफ से गोरखपुर शहर के निवासी 12 वर्षीय आदित्या  यादव पुत्री दिग्विजय यादव ने बैडमिंटन के फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और भारत का नाम डेफ ओलंपिक में गोल्ड जीतकर गौरवान्वित कर दिया।
 
गोल्डन गर्ल आदित्य यादव के प्रथम नगर आगमन पर धरा धाम इंटरनेशनल परिवार के सदस्यों ने धरा धाम प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय के नेतृत्व में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आदित्य यादव का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। साथ ही साथ सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने कहा कि आदित्य यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
 
साथ ही साथ विक्रम चंद मुख बधिर विद्यालय के परामर्शदाता डॉक्टर एहसान अहमद ने कहां की आदित्य विद्यालय की सबसे होनहार छात्रों में से एक हैं और इनका स्वर्ण जीतना विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।
 
विद्यालय के प्रबंधक डॉ .अमृत लाल सक्सेना ने समस्त गोरखपुर वासियों को बधाई दी एवं कहा कि श्री विक्रम चंद मुक बधिर विद्यालय सदैव ऐसे बच्चों को संरक्षण प्रदान करता है। जो मूक-बधिर हैं और जिनको संरक्षण की आवश्यकता है।
 
इस अवसर पर गोरखपुर शहर के युवा साहित्यकार समाजसेवी शायर ई. मिन्नत गोरखपुरी ने बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा उन्हें भेंट की और नगर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने भी आशीर्वाद और दुआओं से आदित्या यादव को नवाजा आराध्या के पिता एवं  कोच दिग्विजय यादव को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दिया।
 
इस अवसर पर धरा धाम परिवार की तरफ से आसिया सिद्दीकी, हाफिज मोहम्मद रिफातुल्लाह, श्रीधर मणि पांडेय, सम्राट परमेश्वर सिंह, गुरु बाबा, हाजी जलालुद्दीन कादरी आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।     
Facebook Comments