Sunday 8th of November 2026 04:35:09 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2022 6:04 PM |   1581 views

विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया

अयोध्या-भारतीय मौसम विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा समन्वित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन महारानी सुखमता इंटर कालेज में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण के साथ किया गया। 
 
यह कार्यक्रम बच्चों के बीच ड्राइंग/पेंटिंग/निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से आयोजित किया गया । इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड दे कर पुरस्कृत किया गया । सभी विधाओं में प्रथम पुरस्कार श्रेया शुक्ला, शक्ति तिवारी, व पूजा चौरसिया को मिला |जबकि द्वितीय पुरस्कार  लक्ष्मी, ईदा बानो व मुवस्सीर अहमद को मिला | वहीं तृतीय पुरस्कार नीतू रावत, नाजरीन बानों व आशी शुक्ला को प्राप्त हुआ ।
 
इस अवसर पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ० सीताराम मिश्रा ने कहा कि हम सब को पृथ्वी को बचाने हेतु कदम उठाने होंगे नहीं तो समय के साथ संसाधन खत्म हो जायेंगे और हमारी पीढ़ियाँ संसाधन विहीन हो जायेंगी, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक  विवेक सिंह ने बच्चों को एक-एक पौधा लगाने की सलाह देते हुए कहा कि हमें रोजमर्रा की जिंदगी में बिजली पानी आदि की बचत करनी चाहिए और किसी भी संसाधन का अनावश्यक दोहन नहीं करना चाहिए |
 
इस अवसर पर डॉ० सीताराम मिश्रा, डॉ० अमरनाथ मिश्रा, डॉ० वेद प्रकाश ( अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय), विवेक सिंह , प्रधानाचार्य उमानाथ शुक्ल, महेश तिवारी, राजीव शुक्ला, दुष्यंत सिंह, राजेश तिवारी, परशुराम, संदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, अजय कुमार पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे ।
Facebook Comments