Sunday 8th of November 2026 04:35:10 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Apr 2022 5:39 PM |   967 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी- आबकारी आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में आज  वंदना केसरवानी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-4, तिलोई तथा हमराह स्टाफ  सभी प्रधान आबकारी सिपाही/आबकारी सिपाही  एवम प्राइवेट वाहन द्वारा ग्राम शंकरगंज एवम खानापुर चपरा थाना मोहनगंज में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान  24 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 03 मुकदमें दर्ज किये गए।
 
मौके पर पाए गए  550 कि. ग्रा.लहन को नष्ट कर दिया गया। साथ ही गाँव के लोगो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर सूचना देने की अपील की गई।
 
Facebook Comments