Tuesday 21st of April 2026 11:03:30 AM

Breaking News
  • होर्मुज में गोलीबारी से ईरान का इनकार ,कहा -भारत से 5000 साल पुराने रिश्ते ,जल्द सुलझेगा मामला |
  • 4 मई के बाद एक्शन होगा ,कोई बचेगा नही TMC को प्रधानमंत्री मोदी की चेतावनी|
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में मानव तस्करी का भंडाभोड़ |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Mar 2022 6:39 PM |   1216 views

श्रीलंका बौद्ध विहार में तीन मूर्तियां स्थापित- नन्दरतन

कुशीनगर – कुशीनगर के श्रीलंका बौद्ध विहार में तीन मूर्तियां स्थापित की गयी है जिनका विवरण निम्नवत है |कुशीनगर की पहचान धर्मभंडागारिक आनंद महाथेरो की मूर्ति स्थापित की गयी है , जो भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों में से एक थे | दूसरी मूर्ति सुभद्रपरिब्राजक की है, जो बुद्ध के अंतिम शिष्य थे , और तीसरी मूर्ति जीवक बैध की है जो भगवान बुद्ध की चिकित्सा सेवा करते थे | 

उक्त जानकारी  श्रीलंका बौद्ध विहार के  विहाराधिपति डॉ नन्दरतन थेरो ने निष्पक्ष प्रतिनिधि की टीम को दिया |

उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट अशोक ने जिन -जिन बौद्ध तीर्थों का दर्शन किया वहां यादगार के रूप में अशोक स्तम्भ को स्थापित करके धम्म लिपि को लिखवाया | लेकिन कुशीनगर में अशोक स्तम्भ प्राप्त न होने के कारण उनकी याद में अशोक स्तम्भ का निर्माण कराया जा रहा है , जो कुशीनगर की पवित्रता को आगे बढाने का कार्य करेगी | अशोक स्तम्भ राष्ट्रीय चिन्ह होने के नाते नवयुवक – नवयुवतियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करेगी | 

Facebook Comments