Wednesday 4th of November 2026 08:36:48 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 2022 6:37 PM |   1086 views

22 व 23 मार्च को दो दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु बैठक हुई आयोजित

सुलतानपुर- मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आज विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अन्तर्गत 22 व 23 मार्च, 2022 को दो दिवसीय ‘‘रंग दे बसन्ती‘‘ थीम पर आधारित कार्यक्रम के आयोजन हेतु एक बैठक आयोजित की गयी। 
 
उक्त बैठक में आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत 22 मार्च, 1902 में प्रदेश का नाम नार्थ वेस्ट प्रॉविन्सेज से यूनाइटेड प्रॉविन्सेज आफ आगरा एण्ड अवध किये जाने तथा 23 मार्च, 1931 को स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायकों भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की शहादत दिवस की स्मृति में 22 व 23 मार्च, 2022 को दो दिवसीय ‘‘रंग दे बसन्ती‘‘ थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन जनपद में समारोहपूर्वक मनाया जायेगा।
 
उक्त कार्यक्रम को मनाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।
 
उक्त बैठक में शहीदों पर आधारित चित्र/अभिलेख प्रदर्शनी, शहीद स्थलों पर दीपांजलि, पुलिस बैण्ड का वादन, विद्यालयों में शहीदों की गाथा पर कहानी वाचन, निबन्ध लेखन, क्विज प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता, भूले-बिसरे शहीदों पर कहानी लेखन, पुस्तक प्रदर्शनी, तिरंगा रैली, नाट्योत्सव/रंगोत्सव, आजादी के तरानों/गीतों पर आधारित कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी। 
 
इस अवसर पर परियोजना निदेशक(डीआरडीए) रामउदरेज यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि शैलेन्द्र चतुर्वेदी, नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 
Facebook Comments