Tuesday 22nd of September 2026 05:52:21 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Mar 2022 6:10 PM |   931 views

सुलह समझौतों से करें विवादों का समाधान: जनपद न्यायाधीश

देवरिया – माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में 12 मार्च 2022  को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए  विधिक जागरूकता प्रचार वाहन को   न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के साथ झण्डा दिखा कर रवाना किया |
 
जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव ने  कहा कि  न्याय प्रणाली के साथ लोगों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय के लिए लोक अदालत जैसी प्रणाली की आवश्यकता  है।
 
न्यायाधीश  ने कहा कि आज लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है। उन्होंने  प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा वादकारी जनता से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें। 
Facebook Comments