Sunday 8th of November 2026 05:05:37 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Mar 2022 6:37 PM |   874 views

जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी

अमेठी -विधानसभा चुनाव के द्रष्टिगत जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में आज दिनाँक 08 मार्च 2022 को जनपद के क्षेत्र – मुसाफिरखाना के थाना- जगदीशपुर के अंतर्गत ग्राम – थौरी में आकस्मिक दबिश दी गयी।

दबिश के दौरान कुल  30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 80 कि0ग्रा0 लहन महुआ व चढ़ी भट्ठी मय उपकरण मौके पर नस्ट किया गया।

इस कार्यवाही में अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र जग प्रसाद निवासी – थौरी जगदीशपुर, अमेठी के विरुद्ध धारा 60 (2)  आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना जगदीशपुर में अभियोग  पंजीकृत कराया गया है।साथ ही आबकारी दुकानों की भी आकस्मिक  निरीक्षण किया गया।

उक्त कार्यवाही में आदित्य कुमार प्रभारी आबकारी निरीक्षक, अमेठी, स्थानीय पुलिस स्टॉफ व आबकारी स्टॉफ अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, विनीत कुमार, प्रेम शंकर शर्मा, संजय सरोज, बृजेश पाण्डेय, आबकारी सिपाही सम्मिलित रहे।

Facebook Comments