Tuesday 22nd of September 2026 05:15:22 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2022 7:07 PM |   645 views

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया मतदान हेतु जागरूक

अमेठी – आज मतदाता साक्षरता, मतदान हेतु प्रचार प्रसार एवं  शत प्रतिशत मतदान जागरूकता के संबंध में जिलाधिकारी  राकेश कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर एव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे स्टेशन गौरीगंज, बस अड्डा गौरीगंज आदि स्थानों पर लोगों को मतदान के महत्व के संबंध में जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें कि लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक, अरुण कुमार त्रिपाठी, संतोष सिंह, विवेक शुक्ला, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र जयसवाल, आशुतोष, योगेंद्र सिंह, नवनीत तिवारी, शालिनी गुप्ता, इंदु तिवारी, खुशबू मिश्रा आदि ने प्रमुख रूप से  उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Facebook Comments