Sunday 8th of November 2026 05:44:01 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jan 2022 5:58 PM |   1819 views

861 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन मतदाता जागरूकता अभियान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

अमेठी -वर्तमान में कोविड 19 नियमों के कारण जनपद अमेठी में वर्चुअल रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर एक ऑनलाइन मतदाता जागरूकता अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत कुल 15 प्रश्न पूछे गए हैं जिनका सभी को ऑनलाइन जवाब देना है।

इसमें प्रथम विजेता को रु 2500 का नगद पुरस्कार द्वितीय विजेता को रु 1000 का पुरस्कार तृतीय विजेता को रु. 500 का नगद पुरस्कार तथा 100  रुपए के पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर के मार्ग निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि पहले दिन मात्र 24 घंटे के अंदर  जनपद के 861 प्रतिभागियों द्वारा इसमें ऑनलाइन रूप से भाग लिया गया है।

इस प्रतियोगिता में अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 43% अध्यापकों ने प्रतिभाग किया है, 22 परसेंट छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, 11% सरकारी कर्मचारियों द्वारा 8.9% प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा एवं 14% के करीब अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया है। अगले 4 दिनों तक प्रतियोगिता की लाइनें सभी के लिए खुली है।

जनपद के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक मात्रा में इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। बताते चलें इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान के लिए फेसबुक पर स्वीप अमेठी के नाम से एक पेज बनाया गया है इसी प्रकार ट्विटर पर स्विप अमेठी के नाम से एक टि्वटर हैंडल भी बनाया गया है।

Facebook Comments