Monday 29th of April 2024 07:03:15 AM

Breaking News
  • मुम्बई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार |
  • बीजेपी संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीटे |
  • अलास्का की छोटी पर चढ़ाई करते वक़्त गिरे पर्वतारोही , शव बरामद | 
Facebook Comments
By : Jainendra Kumar | Published Date : 7 Nov 2021 4:48 PM |   396 views

कुशीनगर का अशोक स्तम्भ 1 वर्ष में पूर्ण रूप से तैयार हो जायेगा – भंते नंदरतन

कुशीनगर – श्रीलंका बौद्ध विहार के परिसर में अशोक स्तम्भ का निर्माण चुनार के  पत्थर से  हो रहा है ,जो एक वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगा | उक्त जानकारी श्री लंका बौद्ध विहार के मुख्य विहाराधिप्ति डॉ भिक्खु नन्द रतन थेरो ने दिया |

उन्होंने बताया कि जिस पत्थर से प्रिय दर्शी सम्राट अशोक ने अपने शिलालेख व स्तम्भ निर्माण में प्रयोग किया था , उसी पत्थर से निर्मित अशोक स्तम्भ स्थापित किया गया है | इस अशोक स्तम्भ की ऊँचाई 32 फीट है , जिसकी ऊँचाई अशोक के स्तम्भ के बराबर है | इसके साथ ही यह पूर्वांचल का एकलौता ऐसा स्तम्भ है |

इसके साथ ही धम्म हाल का भी निर्माण कराया जा रहा है , जो कि उत्कृष्ट पत्थर कला का नमूना है | अशोक स्तम्भ के चारों तरफ प्राचीन वास्तुकला से निर्मित बुद्ध प्रतिमा के साथ – साथ तथागत के प्रिय शिष्य धम्मभंडागारक एवं वैद्यराज जीवक तथा बुद्ध के अंतिम शिष्य सुमद्र परिब्राजक की भी प्रतिमाएं स्थापित की जायेंगी |

धम्म हाल में बुद्ध के जीवन से सम्बंधित छायाचित्र एवं चौमुखी तथागत की प्रतिमा भी स्थापित किया जायेगा | ये धम्म हाल भविष्य में आम जन मानस के लिए शांति केंद्र( World Peace Studies ) के रूप में स्थापित किया जायेगा |

Facebook Comments