Tuesday 22nd of September 2026 04:48:00 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2021 5:45 PM |   894 views

माटी की मूरत

माटी की मूरत हूँ

 या ईश्वर का कोई करिश्मा 

कहीं सब कुछ हूँ मै 

और कहीं कुछ भी नही 

जुए के पासे पर भी लगी 

अग्नि परीक्षा भी हुई 

किसी की आस बनी 

किसी की प्यास भी हूँ 

कहीं सब कुछ भी नही 

माना की कई रूप हैं मेरे 

आप जिस नज़र से देखो 

वही हूँ मै 

आप देखने का नजरिया तो बदलो 

मुझे भी अपना अधिकार तो दो 

सब कुछ तो नही 

पर बहुत कुछ हूँ मै 

मुझे अपनी पहचान तो दो 

मै माटी की मूरत हूँ 

या ईश्वर का करिश्मा 

(हेमलता सिंह ,बलिया )

Facebook Comments