Saturday 28th of February 2026 08:18:50 PM

Breaking News
  • पश्चिम एशिया में छिड़ा महायुद्ध ,खाड़ी क्षेत्र में मिसाईलो की गूंज ,भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी संकट गहराया |
  • पश्चिम बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट जारी ,5.46 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से हटा दिए गए |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 5 Sep 2021 2:41 PM |   557 views

शिक्षक दिवस

भगवान से भी अधिक है स्थान गुरु का
माता- पिता से अधिक है सम्मान गुरु का
अंधकार से निकाल कर जो रोशनी दिया
सूरज- चांद से भी अधिक है पहचान गुरु काकुम्हार जैसे कच्चे घड़े को आकार देता है
वैसे शिष्य को वह ज्ञान का भंडार देता है
अपने पथ से कभी कोई भी विचलित न हो सके
धन्य है वहीं जिसको पड़ी है डाट गुरु का

सेवा,समर्पण और त्याग से मानव बना दिया
अवगुण निकाल, सद्गुणी  हमें बना दिया
अपने गुरुजनों को करते हैं हम कोटिश: नमन
शिक्षक दिवस मान, स्वाभिमान-शान गुरु का

भगवान से भी अधिक है स्थान गुरु का,
माता- पिता से अधिक है सम्मान गुरु का
Facebook Comments