Thursday 6th of August 2026 07:08:28 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Aug 2021 6:15 PM |   746 views

बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने ‘दसवीं’ की शूटिंग पूरी की

मुम्बई-बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने अपनी आगामी सामाजिक-हास्य फिल्म “दसवीं” की शूटिंग पूरी कर ली है और कहा है कि 10 माह पहले शुरू हुआ सफर आखिरकार “सुखद अंत” के साथ खत्म हुआ।

तुषार जालोता के निर्देशन में बनी ‘दसवीं’ की कहानी रितेश शाह ने लिखी है जो अपनी फिल्मों- ‘पिंक’ और ‘बाटला हाउस’ के लिए जाने जाते हैं। कौर ने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से तस्वीरें पोस्ट कीं।

‘द लंचबॉक्स’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों के लिए प्रख्यात अभिनेत्री ने बिमला देवी चौधरी के रूप में अपनी भूमिका को सबसे पसंदीदा भूमिकाओं में से एक बताया। उन्होंने फिल्म के बारे में हालांकि और ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।

कौर ने तस्वीर के साथ लिखा, “बिमला देवी चौधरी (उर्फ बिम्मो) इस तरह की एक भेंट है जो मेरे दिल में सबसे पसंदीदा, सबसे रोमांचक और मज़ेदार हिस्से के तौर पर बस जाएगी जो मुझे इतने उत्साह और प्यार से सौंपे गए एक हिस्से के माध्यम से तलाशने को मिली। अभिनेत्री ने मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। इसमें उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री यामी गौतम भी नजर आएंगी।

Facebook Comments