Saturday 18th of April 2026 01:55:14 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jul 2021 6:12 PM |   1263 views

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया

सुलतानपुर -उ0प्र0 विधान परिषद् की विनियमन समीक्षा समिति  सभापति दीपक सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समिति एवं डीएम रवीश गुप्ता व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकर्णों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर जानकारी प्राप्त की गयी।
 
समिति की बैठक में सभापति दीपक सिंह द्वारा नगर पालिका परिषद् में व्याप्त अनियमितता की जाॅच, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोमती नदी को स्वच्छ करने हेतु वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट, सुलतानपुर में स्थित देव वृक्ष पारिजात के आस-पास सौदर्यींकरण, विधान सभा लम्भुआ, थाना चाँदा में पंजीकृत अपराध, साइबर क्राइम, अपराधों की रोकथाम, आनलाइन मनी ट्रांफर की धोखाधड़ी जैसे विषयों की प्रगति रिपोर्ट पर बैठक में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।  
 
 सभापति द्वारा नगर पालिका परिषद् में लंबित मामलों की प्रगति समीक्षा कर त्वरित गति से निस्तारण कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
 
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गोमती नदी को स्वच्छ करने हेतु निर्मित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट अतिशीघ्र संचालित कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने  जनपद सुलतानपुर के अन्तर्गत स्थित देव वृक्ष पारिजात के आस-पास सौदर्यींकरण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। 
 
उन्होंने कहा कि इस देव वृक्ष पारिजात से आस-पास के कई जनपदों के आमजनों की धार्मिक भावना जुड़ी हुई है। अध्यक्ष एवं समिति द्वारा विभिन्न थानों में पंजीकृत अपराधों, साइबर क्राइम, आनलाइन मनी ट्रान्फर धोखाधड़ी जैसे प्रकरणों पर बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए पुलिस अधीक्षक को त्वरित निस्तारण हेतु उचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा आश्वस्त किया गया कि उक्त बिन्दुओं पर नियंत्रण पाने हेतु सेल का गठन किया गया है और आने वाले प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय किया जायेगा। उ0प्र0 विधान परिषद् की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक में मा0 सदस्य विधान परिषद् बृजेश सिंह प्रियांशू, सदस्य विधान परिषद् रमेश मिश्रा व  सदस्य विधान परिषद् शैलेन्द्र सिंह जी द्वारा बैठक में उक्त बिन्दुओं पर हुए विचार-विमर्श पर सहमति व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि समिति के समक्ष जितने भी प्रकरण आये हैं। उन प्रकरणों का यथाशीध्र निस्तारण कराकर समिति को प्रस्तुत किये जायें। विकास भवन से जुड़े कुछ अधिकारियों की कार्य प्रणाली से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति अध्यक्ष द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने स्तर से देख लें।  
 
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा बैठक में समिति एवं सभापति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि उक्त बैठक में जो भी प्रकरण जिस विभाग के प्रकाश में आये हैं, उन सभी प्रकरणों को सम्बन्धित अधिकारियों से त्वरित निस्तारण कराकर समिति को अवगत कराया जायेगा। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्ना लाल द्वारा किया गया। 
 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, उप जिलाधिकारी लम्भुआ वन्दना पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 धीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, अधिशासी अभियन्ता जल निगम आर0एस0 यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 
Facebook Comments