Wednesday 21st of October 2026 08:21:38 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jun 2021 4:03 PM |   800 views

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती ने जिला चिकित्सालय में किया रक्तदान

सुलतानपुर -अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती द्वारा जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्त दान रोटेरियन शैलेंद्र चतुर्वेदी, संतोष सिंह, राजीव त्रिपाठी, जी0पी0 सिंह आदि ने किया।
 
इस कार्यक्रम का संयोजन रोटेरियन अमित बरनवाल जी ने किया, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों तथा रक्तदाता रोटेरियंस को गुलाब का फूल व प्रमाण पत्र देकर उनके नेक कार्य की प्रशंसा की।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र त्रिपाठी, सीएमएस एस0सी0 कौशल तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 आर0 एस0 मिश्रा ने सभी रोटेरियन को उनके कार्य के लिए शुभकामनाएं तथा बधाई दी। 
 
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में रक्तदान के द्वारा रक्त से प्राप्त  विभिन्न आयामों से रोगियों के होने वाले लाभ तथा रक्तदान को जीवनदान से जोड़कर, रक्तदान उसके महत्व के लिए समाज को आगे आने की प्रेरणा देते हुए रक्त दाताओं की रक्त समूह के अनुसार सूची बना कर रक्तदान को नियोजन करने की सलाह दी। 
 
रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने सभी रक्त दाताओं के कार्यों की प्रशंसा की और समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला बताया। सचिव जी0 पी0 सिंह तथा कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी, सीएमओ, सीएमएस व ब्लड बैंक प्रभारी की उपस्थिति एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
इस अवसर पर रोटेरियन एस0बी0 सिंह, परितोष, शिशिर जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, डॉ0 पवन सिंह तथा अनेक अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।  
Facebook Comments