Friday 5th of June 2026 02:55:35 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2021 6:37 PM |   689 views

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून

देवरिया-उपायुक्त उद्योग ने अनुराग यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है, जिसमें ट्रेडवार सजावटी उत्पाद, कढ़ाई बुनाई संबंधित उत्पाद व रेडीमेड गारमेंट के लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल वृद्धि किया जाएगा और प्रशिक्षण उपरांत टूल किट भी वितरित किया जाएगा।
 
जनपद हेतु सजावटी उत्पाद, कढ़ाई बुनाई संबंधित उत्पाद व रेडीमेड गारमेंट का चयन किया जाना है, जिसमे प्रत्येक व्यवसाय में 100-100 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट  http://www.diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित है।  निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया में ऑनलाइन कर हार्डकॉपी जमा किया जाएगा।  
 
उन्होंने बताया है कि अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कोविड 19 में निर्धारित मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 
आवेदन हेतु पात्रता निर्धारित की गई है, यथा-आवेदक जनपद का मूल निवासी हो, आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए, आवेदक किसी योजना में लाभान्वित नहीं होनी चाहिए, परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा(परिवार का आश्रय पति और पत्नी से है), योजना हेतु जाति एक आधार नहीं होगा,  आवेदन को प्रधान तथा नगर पंचायत/नगर पालिका के वार्ड के द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Facebook Comments