Wednesday 22nd of July 2026 05:15:58 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 May 2021 6:22 PM |   579 views

मुख्यमंत्री योगी ने ब्लैक फंगस को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित करने के निर्देश दिये

( फाइल फोटो )

लखनऊ -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 महामारी से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस संक्रमण को ‘अधिसूचित बीमारी’ घोषित किया जाये ।

कोविड 19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों में से कुछ में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप, प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर उसे लागू दिया जाए।’

सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

( (भाषा) 

Facebook Comments