Sunday 25th of October 2026 11:18:37 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2021 3:32 PM |   557 views

कांग्रेस ने अपना डिजिटल चैनल शुरू किया, 24 अप्रैल से आरंभ होगा प्रसारण

नयी दिल्ली-कांग्रेस ने बुधवार को अपने डिजिटल चैनल ‘आईएनसी टीवी’ की शुरुआत की जिस पर कार्यक्रमों का औपचारिक रूप से प्रसारण 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आरंभ होगा। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस चैनल की शुरुआत की गई।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज बाबा साहेब की जन्म जयंती भारत के संविधान और संवैधानिक अधिकारों का उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती दासता, रूढ़िवादिता और अंधविश्वास के खिलाफ एक संपूर्ण क्रांति का भी उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती बगैर किसी दबाव और प्रलोभन के अभिव्यक्ति की आजादी का भी उत्सव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज अंधविश्वास और अंधभक्ति के चौतरफा अंधेरे,विवेकहीनता और मानसिक गुलामी के वातावरण, एक अहंकारी शासक के जबरन थोपे जा रहे स्तुतिगान व व्यक्ति पूजा के माहौल और अभिव्यक्ति की आजादी को कंस की तरह बेड़ियों में जकड़ दिए जाने के युग में आईएनसी टीवी की शुरुआत की जा रही है। सुरजेवाला ने बताया कि इस चैनल पर रोजाना आठ घंटे का सीधा प्रसारण होगा तथा आगे इस अवधि को बढ़ाया जाएगा।

Facebook Comments