Sunday 25th of October 2026 04:06:57 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2021 6:24 PM |   709 views

राकेश टिकैत ने सरकार को दिया 2 अक्टूबर तक का समय

नयी दिल्ली- केंद्र के तीनो कृषि कानून के   खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर करीब डेढ़ महीने से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा। इतना ही नहीं राकेश टिकैत ने सरकार को कानून वापस लेने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय भी दिया है। 

राकेश  टिकैत ने कहा कि सरकार 2 अक्टूबर तक कृषि कानूनों को वापस लें नहीं तो हम आगे की योजना बनाएंगे और फिर हम सरकार से बातचीत नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि किसानों ने कृषि कानूनों को विरोध में तीन घंटे का चक्का जाम किया था। जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों की सड़कें अवरुद्ध रहीं।

( स्रोत- ani news agency )

Facebook Comments