Sunday 25th of October 2026 12:49:37 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2021 5:22 PM |   838 views

‘हाथी मेरे साथी’ मार्च में प्रदर्शित होगी

हैदराबाद- राणा दग्गुबाती अभिनीत ‘हाथी मेरे साथी’ का प्रदर्शन इस महीने टाल दिया गया है और यह फिल्म अब 26 मार्च को प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा की।

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से निर्माताओं ने फिल्म को इस साल जनवरी में मकर संक्रांति पर प्रदर्शित करने की घोषणा की थी। फिल्म पिछले साल अप्रैल में प्रदर्शित होने वाली थी। दग्गुबाती ने फिल्म के प्रदर्शन की नई तारीख की सूचना ट्विटर पर दी।

‘बाहुबली’ के अभिनेता ने लिखा, ‘‘नए साल और सामान्य होते नए माहौल का स्वागत। बेहद उत्साहित हूं कि ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘कादन’ 26 मार्च को आपके निकट के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

प्रभु सोलोमन निर्देशित ‘हाथी मेरे साथी’ में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो जंगल और पशुओं के लिए लड़ाई लड़ता है। फिल्म में दुनिया भर में पैदा हुए पर्यावरण संकट पर भी ध्यान दिया गया है।

फिल्म में पुलकित सम्राट, श्रेया पिलगांवकर और जोया हसन ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल ने किया है और यह हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

Facebook Comments