Sunday 25th of October 2026 12:50:50 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jan 2021 2:51 PM |   677 views

‘नेटफ्लिक्स’ पर नजर आएंगे कपिल शर्मा

मुम्बई- मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा अब जल्द ही ‘नेटफ्लिक्स’ के लिए काम करेंगे। यह एक शो होगा या फिल्म, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन 2021 में इसे 190 देशों में प्रसारित किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि वह ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

हास्य कलाकार (39) ने एक बयान में कहा, ‘‘ पूरी दुनिया के लिए 2020 काफी मुश्किलों भरा रहा और अब मैं चाहता हूं कि लोग अपनी चिंताओं को भूल इस नए साल का स्वागत प्रेम, हंसी और सकारात्मकता के साथ करें।उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘ मैं हमेशा ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था।

शर्मा ने कहा कि यह नया ‘प्रोजेक्ट’ उनके दिल के बेहद करीब है ।उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने प्रशंसकों के साथ इससे जुड़ी जानकारी साझा करने को उत्साहित हूं।

Facebook Comments