Sunday 6th of September 2026 08:37:12 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Jan 2021 3:11 PM |   619 views

गंगा पर आधारित ऑनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी

कुशीनगर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा गंगा की महत्ता प्रदर्शित करने तथा जनसामान्य को गंगा को स्वच्छ रखने एवं जागरूक करने हेतु 5 जनवरी को गंगा पर आधारित ऑनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन प्रदर्शनी का अवलोकन घर बैठे संग्रहालय के फेसबुक पेज ,यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम पर किया जा सकता हैं। उक्त जानकारी अमित कुमार दिवेदी ने दिया |

Facebook Comments