Sunday 25th of October 2026 11:19:47 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Dec 2020 1:45 PM |   718 views

अटल जी के जीवन पर आधारित ऑनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी

कुशीनगर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा दिनांक 25 दिसम्बर,2020 को भारत रत्न,स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके प्रधानमंत्रित्व काल की प्रमुख घटनाओं ” वैश्विक राजनेता अटल जी” विषयक  ऑनलाइन छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन प्रदर्शनी का अवलोकन घर बैठे संग्रहालय के फेसबुक पेज ,यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम पर किया जा सकता हैं। उक्त जानकारी अमित कुमार दिवेदी ने दिया |

Facebook Comments