Tuesday 22nd of September 2026 02:41:36 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2020 11:14 AM |   653 views

किसान संगठनों के भारत बंद को AAP का समर्थन

नयी दिल्ली- दिल्ली  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल   सोमवार को सिंन्धु बॉर्डर  पर जाने की संभावना है, जहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान बीते कई दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान संगठनों द्वारा आठ दिसंबर को बुलाए गए ‘भारत बंद’ को रविवार को समर्थन दिया था।

आप’ के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ सिंघु बॉर्डर जाएंगे।’’ केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से किसानों का समर्थन करने की अपील भी की थी।

Facebook Comments