Sunday 21st of June 2026 04:56:00 AM

Breaking News
  • प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जारी करेंगे पी. एम.किसान निधि की 23 वी किस्त|
  • उत्तराखंड में AICC प्रभारी कुमारी शैलैज़ा का कदा सन्देश चुनाव लड़ना है तो पद छोडो |
  • दिल्ली हरियाणा में नकली घी के अंतर्रजीय नेट्वर्क का भंडा -फोड़|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2020 7:42 PM |   626 views

किसानों का ऐलान,8 दिसंबर को भारत बंद

नए कृषि कानून  के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी जारी है। इस बीच किसानों ने आठ दिसंबर को  भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों ने 5 दिसंबर को देशभर में मोदी के पुतले जलाए जाने का भी ऐलान किया है। किसान नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने एक बैठक के बाद कहा आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान करने का फैसला लिया गया है। हमने दिल्ली की शेष सड़कों को अवरूद्ध करने की योजना बनाई है।

सिंघु बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के जनरल सेक्रेटरी ने कहा कि 5 दिसंबर को मोदी सरकार और कॉर्पोरेट घरानों के पुतले पूरे देश में फूंके जाएंगे। 7 तारीख को सभी वीर अपने मेडलों को वापिस करेंगे। 8 तारीख को हमने भारत बंद का आह्वान किया है व एक दिन के लिए सभी टोल प्लाज़ा फ्री कर दिए जाएंगे। सिंघु बॉर्डर से अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि इसे सिर्फ पंजाब आंदोलन बोलना सरकार की साजिश है मगर आज किसानों ने दिखाया कि ये आंदोलन पूरे भारत में हो रहा है और आगे भी होगा। हमने फैसला लिया है कि अगर सरकार कल कोई संशोधन रखेगी तो हम संशोधन स्वीकार नहीं करेंगे।
Facebook Comments