Friday 24th of July 2026 08:30:53 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2020 1:47 PM |   1673 views

चीनी मिल गेट पर मिल कर्मचारियों तथा गन्ना काश्तकारों ने बैठक की

 

गौरी बाजार /देवरिया -आज गौरी बाजार चीनी मिल गेट पर मिल कर्मचारियों तथा गन्ना काश्तकारों के साथ बैठक करते हुए ऋषिकेश यादव (मजदूर नेता ) ने यह बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी  है | अब सिर्फ नीलामी प्रक्रिया शुरू करनी है |मजदूर नेताओं को  जिला अधिकारी से मिलने के बाद, यह आश्वासन मिला की जल्द ही नीलामी प्रक्रिया शुरू की जायेगी |

आश्वासन से मिल कर्मचारियों तथा गन्ना काश्तकारों में एक पुनः खुशी की लहर देखने को मिल रही है ,लेकिन मजदूर तथा गन्ना काश्तकार अपने हौसले को बुलंद करते हुए अपनी लड़ाई को जारी रखने का भी ऐलान किया |

आज 3 सालों से मिल कर्मचारी तथा गन्ना काश्तकार अपने पैसे को लेकर जिला प्रशासन से लेकर उपश्रम आयुक्त गोरखपुर तक लड़ाई लड़ने में तथा अपनी मांगों को पूरे करवाने में सफल रहे, मजदूरों ने अपने जज्बे को कायम रखा|

दीनानाथ कुशवाहा (पूर्व विधायक) ने कहा की हम इस जज्बे को सलाम करते हैं जो इतने सालों से अपनी संघर्षों को कायम रखा | गणेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपनी मंजिल को पहुंच कर रहेंगे इसके लिए हमें जो भी कुर्बानियां देनी पड़े हम तैयार हैं |कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  मजदूरों ने गोष्ठी की|

इस गोष्ठी में रामाज्ञा यादव, राम ब्रिज ,हंसराज, मुखलाल, अदालत अली ,कौशल किशोर, रामप्रसाद ,जलालुद्दीन ,केशिया देवी, चंपा देवी ,नजमा खातून ,हिसाबी देवी ,कमलावती ,रेहाना खातून ,आदि लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया |

Facebook Comments