Friday 5th of June 2026 05:36:53 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Nov 2020 5:42 PM |   580 views

महिलाओं से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  किया गया

सुल्तानपुर – आज  माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार  माननीय जनपद न्यायाधीश सन्तोष कुमार राय  की संरक्षता मे  सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर की अध्यक्षता में विकास खंड  मुख्यालय कादीपुर जनपद सुलतानपुर मे महिलाओं से संबंधित विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  किया गया |

इस विधिक साक्षरता शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी उपस्थित महिलाओं व जनसभा को दी गई जिसमें सर्वप्रथम  कार्यक्रम में उपस्थित  यज्ञ नारायण वरिष्ठ अधिवक्ता   द्वारा  महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी प्रदान करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने  की जानकारी प्रदान की गई |

इसके उपरांत प्रभारी  खंड विकास अधिकारी कादीपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी कादीपुर द्वारा  महिलाओं से संबंधित चलाई जा रही  राज्य  सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई आज के कार्यक्रम की  अध्यक्षता कर रहे  माननीय सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  सुल्तानपुर द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य महिलाओ  एव जन समुदाय का हार्दिक स्वागत  करते हुए उन्होंने बताया कि हमारे  देश के सभी  नागरिको को उन सभी कुप्रथाओ का त्याग करना चाहिए जो महिलाओ के सम्मान के  विरूद्ध है तथा प्रत्येक मनुष्य का इनकी सुरक्षा एवं रक्षा करना  नैतिक कर्तव्य है |

उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संविधान में महिलाओं के प्रति दिए गए अधिकारों की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा से संबंधित जानकारी दी गई  तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए,  उन्होंने  बताया कि हमारे देश में केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील स्तर पर तहसील विधिक सेवा समितियों का गठन किया गया है, जहां से आप विधिक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं  |

यह जानकारी  सतीश कुमार मगन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा दी गई आज के इस कार्यक्रम का संचालन  हरीराम सरोज लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा किया गया |

Facebook Comments