Sunday 6th of September 2026 08:29:53 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Nov 2020 2:24 PM |   643 views

भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारिता का गला घोटा जा रहा है: राहुल

नयी दिल्ली-  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में एक पत्रकार की सड़क हादसे में मौत मामले को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि इस पत्रकार की हत्या की गई है और भाजपा शासित राज्यों में पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार का पर्दाफ़ाश करने वाले असम के पत्रकार पराग भुइयां की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या की गयी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। कांग्रेस ने आरोप लगाया, ‘‘असम, मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश, भाजपा शासित राज्यों में सच्ची पत्रकारिता का गला घोंटा जा रहा है और तमाशा करने वालों को सुरक्षा मिल रही है।

खबरों के मुताबिक, असम में पत्रकार पराग भुइंया की सड़क हादसे के बाद बृहस्पतिवार को मौत हो गई। राज्य के तिनसुकिया जिले में बुधवार रात एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पराग के परिजन ने आरोप लगाया कि पत्रकार की हत्या की गई, क्योंकि उसने अपने इलाके में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को उजागर किया था।

Facebook Comments