Wednesday 4th of November 2026 05:14:45 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Oct 2020 2:41 PM |   871 views

डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ की मोटी फीस ले रहें हैं कपिल शर्मा

टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा डिजिटल दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। कपिल शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा के डेब्यू वेब सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हालांकि, कृष्णा अभिषेक हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा द्वारा डिजिटल डेब्यू के लिए चार्ज किए जाने वाली फीस का खुलासा किया है।

हाल ही के एक एपिसोड में जब शत्रुघ्न सिन्हा अपने बेटे लव के साथ गेस्ट के रूप में आए थे, तो सपना बने कृष्णा ने मजाक करते हुए बताया कि कपिल शर्मा अपनी डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी फीस ले रहे हैं। हालांकि, कृष्णा शो में कपिल की फीस का मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन ये सुनने के बाद सभी हैरान हो गए।

जैसा कि सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा की फैन्स के बीच जबरदस्त लोकप्रियता है। ऐसे में इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस ली होगी।

Facebook Comments